Oct 23, 2022
Priya Sinha
दीपावली का पर्व बहुत खास होता है क्योंकि इसे धन की देवी मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
दीपावली त्योहार से जुड़े कुछ शकुन-अपशकुन भी होते हैं जो भविष्य में होने वाले धन लाभ या हानि का संकेत दे जाते हैं, यहां जानें कैसे –
दीपावली की रात अगर आपको उल्लू दिख जाए तो धन लाभ में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं और पूरे साल घर में धन का आगमन बना रहता है।
दीपावली की रात को उल्लू की तरह छिपकली का दिखना भी बहुत अच्छा शकुन माना जाता है। कहते हैं कि अगर दीपावली की रात को छिपकली दिखे तो वे उसके जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत देती है।
दीपावली की रात घर के भीतर टहलती हुई छछूंदर को देखना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ये घर की आर्थिक दिक्कतों को दूर करने का शुभ संकेत देती है।
दीपावली की रात बिल्ली का घर में आना या दिखना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। दरअसल, बिल्ली के दिखाई देने को धन में वृद्धि का संकेत माना गया है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें