डायरिया होने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, उल्टी-दस्त से मिल जाएगी राहत

Dec 16, 2023 shreya-tyagi

Source: Freepik

डायरिया एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। खराब खानपान और शरीर में पानी की कमी के चलते लोगों को इस समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है।

कई बार तो परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लूज मोशन के साथ उल्टी-मतली के चलते व्यक्ति कुछ मिनट के लिए भी आराम से बैठ नहीं पाता है।

वहीं, अगर आप भी डायरिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो इस परेशानी से राहत पाने में मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

लूज मोशन से निजात पाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा मिलाकर पी सकते हैं। जीरे में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो आंत में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और खराब पेट को ठीक करते हैं।

मेथी दाना को लगभग 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इन दानों का पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को एक गिलास पानी में मिलाकर पी लें। ऐसा करने पर भी आपको जल्द फायदा मिलेगा। मेथी में म्यूसिलेज होता है जो लूज मोशन को रोकने का काम करता है।

लूज मोशन रोकने के लिए दही को भी एक बेहतर विकल्प माना जाता है। दही में अच्छी मात्रा में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो आंत को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं, साथ ही दही के सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

इन सब के अलावा नींबू का रस भी इस परेशानी से राहत पाने में मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको एक कप पानी में नींबू का रस मिला देना है और रोज दिन में तीन बार इसका सेवन करना है।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें