Apr 11, 2024
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हाल ही में दिए अपने एक बयान को लेकर इस वक्त काफी चर्चा में हैं। वहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे हैं।
Source: @बागेश्वर धाम सरकार/FB
धीरेंद्र शास्त्री के चाहने वाले न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब हैं।
धीरेंद्र शास्त्री पूरे देश में घूम-घूमकर कथा कहते हैं। जिसके लिए वो लाखों में चार्ज करते हैं। हालांकि, आज हम जानेंगे उन दो चीजों के बारे में जिसका सेवन धीरेंद्र शास्त्री दिन में सिर्फ एक बार करते हैं।
ये तो सबको पता है कि धीरेंद्र शास्त्री सादा भोजन करना पसंद करते हैं। लेकिन दो चीज ऐसी हैं जिन्हें वो दिन में सिर्फ एक बार खाते हैं।
दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो रोटी और चावल सिर्फ एक बार ही खाते हैं।
दिन में वो फलों का सेवन करते हैं और रात के भोजन में वो रोटी या चावल खाते हैं।
डायबिटीज मरीजों को सफेद चावल खाने से बचना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
अब गेहूं के आटे की रोटी के बारे में बात करें तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
Eid Mubarak Wishes 2024: ईद पर अपनों को भेजें ये शानदार मैसेज, बन जाएगा दिन