धनतेरस स्पेशल: चांदी का सिक्का खरीदने से पहले पहचान लें असली है या नकली, ऐसे पता करें

Image - Instagram

धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है इसलिए बाजार में चांदी के सिक्के की मांग बढ़ जाती है।

Image - Instagram

कई बार तो पहचानना मुश्किल हो जाता है कि जो सिक्का आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। आइए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर चांदी के सिक्के की पहचान कैसे करें –

Image - Instagram

कई बार दुकानदार पुराना पालिश किया हुआ सिक्का बेचते नज़र आते हैं, ऐसे में सिक्के के किनारों को अच्छी तरह से देखें, वो घिसे हुए या धारीदार तो नहीं है। अगर सिक्के के किनारे घिसे हुए और धारीदार हैं तो समझ लीजिए कि सिक्का पुराना है और उसे पॉलिश करके बेचा जा रहा है।

Image - Instagram

सिक्के को साफ फर्श पर गिराकर देखें। अगर वो गिरते समय छन्न से आवाज करे तो समझ लीजिए कि सिक्का नकली है। दरअसल असली चांदी का सिक्का ठोस होता है और जमीन पर गिरने पर उससे छन्न नहीं बल्कि ठक की आवाज आती है।

Image - Instagram

हॉलमार्किंग का ज़रूर रखें ध्यान, सोने की तरह शुद्ध चांदी पर भी हॉलमार्किंग होती है, सिक्का खरीदने से पहले उसे याद से देख लें।

Video - Instagram

चांदी के सिक्के पर बर्फ का टुकड़ा रखें और अगर बर्फ तेजी से पिघलती है तो समझ लीजिए कि सिक्का असली है। अगर बर्फ पिघलने में देर लगती है तो समझिए कि सिक्का नकली है। दरअसल बर्फ में थर्मल एनर्जी होती है और चांदी थर्मल एनर्जी की सबसे अच्छी सुचालक है, ऐसे में असली चांदी के सिक्के पर बर्फ तेजी से पिघल जाएगी।

Image - Instagram

चांदी का सिक्का खरीदते वक्त चुंबक लेकर जाइए। जो भी सिक्का ले रहे हैं उसे चुंबक के नजदीक ले जाइए, अगर चुंबक उससे आकर्षित हो रहा है तो सिक्का नकली है। दरअसल चांदी चुंबकीय धातु नहीं है इसलिए असली चांदी चुंबक की तरफ आकर्षित नहीं होगा।

Image - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram