Dhanteras 2022: सुख-समृद्धि के लिए इस दिन घर लाएं ये 7 चीज़ें

Source: Freepik

Oct 09, 2022

Priya Sinha

Source: Pexel

23 अक्टूबर को है धनतेरस

धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इस दिन घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

Source: Pexel

पीतल का बर्तन

धनतेरस के दिन अगर आप सोना खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो इस दिन पीतल की कोई भी चीज खरीदकर घर ला सकते हैं। धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

Source: zevar22kt/insta

चांदी का सिक्का

धनतेरस के दिन चांदी का एक सिक्का खरीदकर घर लाएं। ये घर के लिए काफी शुभ होता है। कोशिश करें कि ऐसा सिक्का खरीदें जिस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश बने हों।

Source: Freepik

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर से खरीदना चाहिए। माना जाता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Source: vanya_here/insta

अक्षत

अक्षत यानी कि चावल को भी शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन घर में अक्षत जरूर लाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और धन की वृद्धि भी होती है।

Source: gdgems9/insta

गोमेद चक्र

धनतेरस के दिन 11 गोमेद चक्र खरीदकर जरूर से लाएं और दिवाली के दिन इन गोमेद चक्र की पूजा करें और इसके बाद इन्हें एक पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में संपन्नता आती है और घर के लोग निरोगी रहते हैं।

Source: ronnybagdadi/insta

श्रीयंत्र

मां लक्ष्मी को श्रीयंत्र बहुत प्रिय होता है। धनतेरस के दिन श्रीयंत्र को घर में लाएं और इसकी दीपावली के दिन पूजा करें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

Source: Freepik

धनिया के बीज

धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदकर इसे दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित जरूर से करें और इनके कुछ बीजों को घर के बगीचे में भी बो दें। कहते हैं कि इनसे उगने वाली धनिया की पत्तियां घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आती हैं।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें

शरद पूर्णिमा 2022: मनचाहा प्यार पाना चाहते हैं तो इस खास दिन करें ये उपाय