Feb 29, 2024

दिन में इतनी बार खाती हैं दीपिका पादुकोण, फेवरेट है ये साउथ इंडियन फूड

Vivek Yadav

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है।

Source: @deepikapadukone/Insta

दीपिका पादुकोण दिन में 6 बार भोजन करती हैं। एक्ट्रेस को साउथ इंडियन फूड्स काफी पसंद है। आइए जानते हैं उनकी डाइट के बारे में:

बॉलीवुड अदाकारा दिन में 6 बार छोटे-छोटे मील्स लेती हैं। दिन की शुरुआत वो हल्के गुनगुने नींबू पानी और शहद से करती हैं।

ब्रेकफास्ट में दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन भोजन करना पसंद करती हैं। उन्हें इडली, प्लेन डोसा और उपमा काफी पसंद है। इसके साथ ही एक्ट्रेस नाश्ते में 2 अंडे, बादाम और एक कप फैट मिल्क लेती हैं।

लंच में एक्ट्रेस घर का भोजन करना पसंद करती हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता है। एक्ट्रेस रोज दाल, रोटी, सब्जी के साथ दही लंच में खाना पसंद करती है।

शाम के स्नैक्स में दीपिका बादाम के साथ अन्य नट्स खाती हैं। साथ ही फिल्टर कॉफी भी पीती हैं।

एक्ट्रेस डिनर हल्का करती हैं। रात के खाने में वो दो रोटी, हरी सब्जियां और सलाद लेती हैं।

दीपिका पादुकोण को नारियल पानी के साथ ही स्मूदी पसंद है साथ ही उनकी आइसक्रीम क्रैकर्स फेवरेट है।

रात की ये 5 आदतें बढ़ा सकती हैं आपकी तोंद