Jun 19, 2025

रोजाना एक महीने लगातार सूर्य नमस्कार करने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?

Vivek Yadav

भारत की संस्कृति का हिस्सा रहा योग आज देश नहीं पूरी दुनिया तक में पहुंच चुका है।

पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार करने से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

सूर्य नमस्कार एक प्राचीन योग अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

1-

सूर्य नमस्कार में मांसपेशियों की अच्छी-खासी एक्सरसाइज हो जाती है। नियमित ये योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

2-

सूर्य नमस्कार में कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3-

इस योग के नियमित करने से शरीर लचीला बनता है।

4-

सूर्य नमस्कार करने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

5-

तनाव कम करने में भी ये योग बेहद फायदेमंद है। इसे करने से मानसिक शांति मिलती है और सिरदर्द की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

6-

सूर्य नमस्कार करने से एकाग्रता बढ़ती है जिससे फोकस लेवल बढ़ता है।

सिर्फ मेहनत नहीं, ये 8 आदतें भी बनाती हैं लोगों को सफल