फेफड़ों में जम रहा है कफ? इन 5 चीजों के सेवन से 5 दिन में मिलेगा आराम

Dec 30, 2023 shreya-tyagi

(Source: Freepik)

लंग्स यानी फेफड़े हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जो बिना रुके लगातार काम करते हैं।

फेफड़ों के जरिए ही कोई भी व्यक्ति सांस ले पाता है, ऑक्सीजन शरीर में प्रवेश कर पाती है, जो किसी के भी जिंदा रहने के लिए सबसे जरूरी है। ऐसे में फेफड़ों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी हो जाता है।

हालांकि, सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों को फेफड़ों में कफ जमने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निजात पाने में कुछ खास चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में-

अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। बता दें कि फेफड़ों में सूजन ही अस्थमा का कारण बनती है। ऐसे में अदरक अस्थमा से राहत दिलाने में असरदार साबित हो सकता है।

लहसुन ऐंटीऑक्सीडेंट्स और ऐंटीफंगल एस्ट्रिजेंट के रूप में काम करते हैं, जो फेफड़ों में सांस के जरिए पहुंचने वाले पलूशन पार्टिकल्स, डस्ट पार्टिकल्स और बैक्टीरिया आदि को जमा नहीं होने देते हैं। साथ ही कफ की समस्या को भी दूर करते हैं।

मुलेठी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो फेफड़ों में कफ नहीं जमने देते हैं।

तुलसी भी फेफड़ों के लिए एक बेहतरीन औषधि है। इसके पत्तों में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो श्वसनप्रणाली के लिए फायदेमंद है।

इन सब के अलावा शहद भी कफ की परेशानी पर असरदार है। बेहतर नतीजों के लिए आप अदरक के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें