Apr 17, 2024

आंतों की सफाई करने में असरदार हैं ये 4 प्रोबायोटिक्स फूड्स, रोज खाएं गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त

Shahina Noor

आंतों को सेहतमंद रखना क्यों जरूरी है?

आंतों को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है क्योंकि हम जो भी खाते हैं आंत उन खाद्य पदार्थों को तोड़ती है और उन पोषक तत्वों को अवशोषित करती है जो बॉडी एक्टिविटी के लिए जरूरी है।

Source: freepik

आंतों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें

आंतों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर कुछ फूड्स का सेवन करें।

Source: freepik

आंतों को हेल्दी रखने के लिए गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएं

आंतों को हेल्दी रखना चाहती हैं तो गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएं। गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोबायोटिक्स फूड्स का करें सेवन।

Source: freepik

प्रोबायोटिक्स फूड्स कैसे आंतों को हेल्दी रखते हैं?

प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीवी होते हैं जो खमीर युक्त फूड्स में होते हैं। ये सूक्ष्मजीवी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखते हैं।

Source: freepik

प्रोबायोटिक दही का करें सेवन

प्रोबायोटिक दही का सेवन करने से आंत की सेहत दुरुस्त रहती है। इसमें लैक्टिक एसिड और बिफीडो बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों की सेहत को दुरुस्त करते हैं।

Source: freepik

छाछ का करें सेवन

छाछ में मिनरल, प्रोबायोटिक्स और विटामिन होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं और आंत की सेहत को दुरुस्त करते हैं।

Source: freepik

किमची से रहेगी आंत हेल्दी

किमची में एक बैक्टीरियल स्ट्रेन होता है जो आंतों को पोषण देता है और आंतों की सेहत को दुरुस्त करता है।

Source: freepik

ग्रीन ऑलिव से रखें आंतों को हेल्दी

ऑलिव एक प्रोबायोटिक सुपरफूड है जिसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है जो आंत को हेल्दी रखता है।

Source: freepik

वनवास के दौरान कौन सा फल खाते थे प्रभु श्री राम? नहीं जानते होंगे फायदे