आप रात को सोने से करीब आधे घंटे पहले पानी में भीगे हुए 5-6 आलूबुखारों का सेवन कर सकते हैं, इससे सुबह आपको मल त्यागने में आसानी होगी। सूखे आलुबुखारे में विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंतों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं।