May 01, 2025

Chanakya Niti: ऐसे लोगों को कभी नहीं मिलती सफलता, गरीबी में जीते हैं पूरी जिंदगी

Vivek Yadav

आचार्य चाणक्य की नीतियों पर आज मनुष्य चले तो जीवन में आ रही कठिनाइयों को हल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखी गई नीति शास्त्र का पालन कर एक सामान्य व्यक्ति भी जीवन में सफल हो सकता है।

चाणक्य नीति में ये भी बताया गया है कि मनुष्य किन गलतियों के चलते जीवन भर गरीबी में रहता है। तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसे लोग सफल नहीं हो पाते।

व्यभिचारी

आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र के अनुसार व्यभिचारी लोग जीवन में कभी सुख नहीं पाते। ऐसे लोगों का जीवन बीमारियों में गुजरता है।

क्या करें

ऐसे में व्यक्ति को अपना चरित्र पवित्र रखना चाहिए और मर्यादा का हमेशा ख्याल रखना चाहिए।

बुरे लोगों की संगति

चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार बुरे कर्म करने वाले लोगों के साथ रहने वाला व्यक्ति भी जीवन भर दुखी रहता है। ऐसे लोग अपने जानने वालों को भी मुसीबत में डालते हैं और जीवन भर कभी धनी नहीं बन पाते हैं।

कैसी हो संगति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, हमेशा अच्छे लोगों के साथ संगति रखें। ऐसे लोगों के साथ रहने से जीवन में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है और साथ ही ऐसे लोग आपके बुरे समय में सही सलाह देते हैं और कभी साथ नहीं छोड़ते।

मूर्खों को उपदेश देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, मूर्खों को उपदेश देने वाले गुरु हमेशा दुखी रहती हैं। उन्हें जीवन में कभी सुख नहीं मिलता है। क्योंकि, मूर्ख शिष्य ज्ञान का गलत इस्तेमाल करता है।

किन लोगों को ज्ञान देना चाहिए

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक गुरु को अपने शिष्य का चयन काफी सोच-समझ कर करना चाहिए। जिससे उनके ज्ञान का वो गलत इस्तेमाल न कर सके।

पसीने के दाग अब नहीं बनेंगे टेंशन, जानें हटाने के असरदार उपाय