Jul 09, 2025

इन 6 लोगों को भूलकर भी पैर से नहीं छूना चाहिए, चाणक्य नीति में बताया गया है पाप

Vivek Yadav

प्राचीन भारत के महान विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू को सरल तरीके से समझाया है।

उनके उपदेशों को अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में अमल कर ले तो वो कई सारी परेशानियों से मुक्त हो सकता है।

चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि किन 6 लोगों को भूलकर भी पैर से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करना पाप होता है।

1-अग्नि

चाणक्य नीति के अनुसार अग्नि को पैर से कभी भी नहीं छूना चाहिए। दरअसल, हिंदू धर्म में अग्नि को देवता समान पूजा जाता है।

2- गुरु

एक गुरु को भी कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए।

3- ब्राह्मण

ब्राह्मण को हिंदू धर्म में सबसे ऊपर स्थान दिया गया है। कभी भी भूलकर कर किसी ब्राह्मण को पैर से नहीं छूना चाहिए।

4- कुंवारी कन्या

चाणक्य नीति के अनुसार कुंवारी कन्या को पैर से नहीं छूना चाहिए।

5- वृद्ध

चाणक्य नीति के अनुसार किसी वृद्ध को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से पैर से छूने वाला व्यक्ति पाप का भागीदार बन जाता है।

6- बच्चे

बच्चों को भी कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए। दरअसल, हिंदू धर्म में छोटे बच्चों को भगवान का स्वरूप माना जाता है।

मेकअप करते समय इन गलतियों को करने से बचें