Jul 17, 2025

चाणक्य नीति: भोजन करते समय ऐसा करने वालों की स्वर्गलोक में होती है पूजा

Vivek Yadav

प्राचीन भारत के महान विद्वानों में से एक आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र के अनुसार चलने पर जीवन को एक नई ऊर्जा मिल सकती है।

चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलू को सरल तरीके से पिरोया गया है।

कामयाब होने से लेकर भक्ति और सरल व्यक्तित्व जीने के सलीके बताए गए हैं।

चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि किन लोगों की स्वर्ग लोक में पूजा होती है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में एक चीज अमल कर ले तो उसकी स्वर्ग लोक में करोड़ों वर्षों तक पूजा होती है।

चाणक्य नीति के अनुसार, भोजन करते वक्त नहीं बोलने चाहिए। इस दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए।

जो व्यक्ति एक साल तक भोजन के दौरान कुछ नहीं बोलता और भगवान को ध्यान में रखकर ग्रहण करता है वो एक हजार करोड़ वर्ष तक स्वर्गलोक में पूजा जाता है।

वैसे भी भोजन के वक्त नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि, इस दौरान बोलने से भोजन के श्वास नली में जाने का खतरा रहता है। साथ ही पाचन क्रिया भी बाधित हो सकती है।

बासी मुंह तुलसी पत्ती चबाने के हैं कई फायदे