Feb 24, 2024

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण दुख से भरा रहता है व्यक्ति का जीवन

Archana Keshri

आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के हर पहलू पर मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। इन नीतियों में कुछ ऐसी आदतों का भी उल्लेख है जो व्यक्ति के जीवन को दुख से भर देती हैं।

Source: instagram

कर्ज लेना

आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी से कर्ज लेता है और चाहकर भी उस कर्ज को चुका नहीं पाता है तो यह स्थिति उसके लिए जीवन कठिन बना देती है। ऐसे लोगों की रात की नींद और दिन का चैन सब गायब हो जाता है।

Source: pexels

बुरी संगत

बुरी संगत में रहने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाता है। यह कंपनी व्यक्ति को हार की राह पर ले जाती है।

Source: pexels

दूसरों पर निर्भर होना

चाणक्य कहते हैं कि हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए क्योंकि यह नरक के समान है। शास्त्रों में भी दूसरों के सहारे जीने वाले व्यक्ति की किस्मत खराब मानी गई है। खुद की अजीविका और निर्णयों पर भरोसा कामयाबी की ओर ले जाता है।

Source: pexels

कड़वा बोलना

जो लोग कड़वा बोलते हैं उनसे देवी लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं रहती। कड़वा बोलने से व्यक्ति के रिश्ते तो खराब होते ही हैं साथ ही वह कंगाल भी हो जाता है।

Source: pexels

गुस्सा

आचार्य चाणक्य के अनुसार गुस्सा व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। गुस्सा व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देता है। ऐसा व्यक्ति गुस्से के कारण अपना सब कुछ खो देता है।

Source: pexels

फिजूलखर्ची

जो व्यक्ति खिजूलखर्ची करता है तो वह धन को कोई महत्व नहीं देता है, उन्हें हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

Source: pexels

गन्दगी में रहना

जो लोग गंदा रहते हैं और साफ कपड़े नहीं पहनते हैं या जिनके आसपास गंदगी का माहौल होता है, ऐसे लोग हमेशा बीमार पड़ते रहते हैं और वे हमेशा गरीबी का जीवन जीते हैं। इसलिए इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए।

क्या आप भी फेंक देते हैं इलायची के छिलके? सेहत के लिए होता है बहुत उपयोगी