Jun 02, 2025
बच्चों का शरीर विकास की प्रक्रिया में होता है, ऐसे में उनकी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी है। मजबूत इम्यून सिस्टम बच्चों को सर्दी-जुकाम, वायरल और अन्य संक्रमणों से बचाता है।
यहां दिए गए कुछ सुपरफूड्स को अगर बच्चों की डाइट में रोज शामिल किया जाए, तो उनकी इम्यूनिटी को नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है।
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बच्चों को कई तरह के संक्रमणों से बचाते हैं। रात को सोने से पहले गर्म दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर बच्चों को देना फायदेमंद होता है।
दही और छाछ प्रोबायोटिक फूड्स हैं, जो बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। एक अच्छा पाचन सिस्टम इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करता है। गर्मी के मौसम में दही और छाछ शरीर को ठंडक भी देते हैं।
संतरा, आम, पपीता, कीवी जैसे फल विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। बच्चों को हर दिन कम से कम एक मौसमी फल जरूर खिलाएं।
बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश जैसे ड्राय फ्रूट्स प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं। ये बच्चों की शारीरिक और मानसिक ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं। हर सुबह भीगे हुए बादाम और अखरोट देना लाभदायक हो सकता है।
सब्जियों से बना सूप और दलिया ना सिर्फ पचाने में आसान होते हैं, बल्कि इनमें फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। ये भोजन बच्चों की सेहत को धीरे-धीरे मजबूत बनाते हैं।
तुलसी के पत्तों और शहद का सेवन बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। तुलसी का अर्क गले की खराश और खांसी में भी राहत देता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद में तुलसी का रस मिलाकर देने से फायदा होता है (1 साल से ऊपर के बच्चों को ही शहद दें)।
बर्गर, पिज्जा, चिप्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। इनमें ट्रांस फैट, अतिरिक्त नमक और चीनी पाई जाती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। बेहतर होगा कि बच्चों को घर का बना ताजा और पौष्टिक भोजन ही दें।
Cracked Heels Treatment: फटी एड़ियां हो जाएंगी सॉफ्ट, सोने से पहले कर लें ये आसान उपाय