Photos: Indian Express

Budget 2023: बजट पेश करने इस अंदाज में पहुंची निर्मला सीतारमण 

Feb 01, 2023Rituraj

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज साल 2023-2024 के लिए बजट पेश करेंगी। यह निर्मला सीतारमण का पांचवा बजट है।

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

बजट पेश करने संसद भवन पहुंची वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का अलग अंदाज देखने को मिला। 

बजट 2023 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल रंग की साड़ी में पहुंची।  

कोरोना के बाद से पिछले दो सालों की तरह इस साल भी यूनियन बजट पेपरलैस होगा।

बजट 2023 से सैलरी क्लास लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। सैलरी क्लास लोगों को उम्मीद है कि सरकार टैक्स में कुछ राहत देगी।

बजट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।