Jul 08, 2025
लौकी को आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। खासकर इसका जूस रोज सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी भरपूर होता है। रोज इसका जूस पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।
लौकी का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें फाइबर होता है जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है।
लौकी में पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
रोज सुबह लौकी का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है।
गर्मी या उमस भरे मौसम में लौकी का जूस शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
लौकी का जूस लीवर को साफ रखने में मदद करता है। यह फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
डायबिटिक मरीजों के लिए लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।
जब कभी जाना-पहचाना चेहरा भी लगने लगे अजनबी, जानिए क्या है Jamais Vu सिंड्रोम