May 27, 2025

तरबूज खाने का सही समय कौन सा है? यहां जानिए इसका जवाब

SONU GUPTA

खाने का समय जानना जरूरी

तरबूज खाने का सही समय जानना बहुत जरूरी है। ठंडी तासीर वाले इस फल को अगर गलत समय पर खाया जाए, तो कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं।

तरबूज खाने का सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट तरबूज खाने से गैस या एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। हल्का नाश्ता करने के बाद ही इसे खाएं।

कब खाएं तरबूजा?

आप तरबूजे को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे के बीच खा सकते हैं। इस दौरान पाचन शक्ति बेहतर रहती है।

तरबूज को भोजन के तुरंत बाद न खाएं। इससे गैस और अपच जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

कब नहीं खाना चाहिए?

रात में तरबूज न खाएं। इसे खाने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या के कारण आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।

हमेशा ताजा खाएं तरबूज

तरबूज हमेशा ताजा और कमरे के तापमान पर खाएं।

डॉक्टर की लें सलाह

डायबिटिक व्यक्ति सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाएं। इसको खाली पेट खाने से बचें।

दूध या दही के साथ न खाएं तरबूज

तरबूज को दूध या फिर दही के साथ नहीं खाना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन आयुर्वेद के अनुसार वर्जित है।

इंसानों से भी लंबी उम्र जीते हैं ये जानवर, कुछ की उम्र 200 साल से ज्यादा!