Jul 21, 2025

रोज कीवी खाने के 7 फायदे, जानें कब करना चाहिए सेवन

Vivek Yadav

कीवी को विटामिन सी का पावर हाउस कहा जाता है। लेकिन इसमें कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

नियमित रूप से कीवी के सेवन से कई सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और सेवन का सही तरीका।

पोषक तत्व

आगे बढ़ने से पहले कीवी के पोषक तत्व जान लेते हैं। इसमें विटामिन सी के अलावा भरपूर मात्रा में विटामिन-के, विटामिन-ई, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी

रोग प्रतिरोधक क्षमता  बढ़ाने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है जो कीवी में भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है।

हार्ट रहता है दुरुस्त

कीवी में पोटेशियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्द रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ की कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मददगार है।

आंखों के लिए फायदेमंद

ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों को मोतियाबिंद और अन्य आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं और ये दोनों गुण कीवी में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

स्किन के लिए

विटामिन-ई और विटामिन-सी त्वचा को ग्लोइंग बनाने, झुर्रियों को कम करने और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये दोनों गुण कीवी में अच्छी मात्रा में होते हैं।

पाचन तंत्र

फाइबर से भरपूर कीवी के सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और इससे जुड़ी कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

नींद में सुधार

कीवी के सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार आती है। इसमें सेरोटोनिन पाया जाता है जो नींद न आने की समस्या को दूर करता है।

डायबिटीज

कीवी का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

मानसून सत्र की 10 तस्वीरें, चर्चा में प्रियंका गांधी से कंगना रनौत तक का लुक