Dec 19, 2023 Vivek Yadav

(Source: Freepik)

Bad cholesterol: गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालना है बाहर तो खाएं ये फूड्स

शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसके चलते हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ फूड्स हैं जिनकी मदद से शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाला जा सकता है।

गंदे कोलेस्ट्ऱॉल को नसों से बाहर निकालने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में लहसुन काफी असरकारी है।

लहसुन

शरीर से खून की कमी को दूर करने के साथ ही सेब के सेवन से दिल की बीमारियों भी दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही सेब के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बाहर निकल सकता है।

सेब

ओट्स और साबुत अनाज घुलनशील फाइबर का बड़ा सोर्स हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

ओट्स

दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए नट्स का सेवन काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल भी बाहर निकल सकता है।

नट्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीज का सेवन हार्ट के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है।

अलसी के बीज

ब्रोकोली, फूलगोभी, मिर्च, गाजर और पत्तेदार साग जैसी बिना स्टार्च वाली सब्जियों के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में मदद मिलती है।

बिना स्टार्च वाली सब्जियां

सोयाबून और टोफू हार्ट मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

सोयाबीन और टोफू