Dec 12, 2023 Shahina Noor

source-freepik

कब्ज है तो भूलकर भी न खाएं यह 9 चीजें, वरना बढ़ सकती है बवासीर की बीमारी

कब्ज को दूर करना चाहते हैं तो कुछ फूड्स से परहेज करें। ये फूड्स कब्ज को बढ़ाते हैं और एनस में दर्द और सूजन का कारण बनते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से परहेज करें। दूध,पनीर और आइसक्रीम में मौजूद लैक्टोज पदार्थ कब्ज का कारण बनते हैं।

दर्द दूर करने वाली दवाईयों से परहेज करें। ये दवाईयां पाचन को कमजोर बनाती हैं।

बिस्कुट और कुकीज का सेवन करना बंद करें। इससे पाचन स्लो होता है और कब्ज का कारण बनता है।

चावल का सेवन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है। इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत बढ़ सकती है।

नॉनवेज फूड्स का सेवन बिल्कुल नहीं करें। ये फूड आपकी आंतों पर बोझ को बढ़ाते हैं। रात में चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करें।

जंक फूड्स का सेवन भूलकर भी नहीं। चीनी और सोडियम से भरपूर ये फूड्स कब्ज का कारण बनते हैं।

तले हुए फूड्स का सेवन करने से परहेज करें। ये फूड पाचल को स्लो करते हैं और कब्ज को बढ़ाते हैं।

प्रोसेस फूड्स जैसे ब्रेड,कुरकुरे,पास्ता का सेवन करना बंद करें।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें