Aug 14, 2025

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद लेकिन इन हालातों में नुकसानदायक है किशमिश का पानी

Archana Keshri

किशमिश एक हेल्दी ड्राई फ्रूट है, जो आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। इसका पानी पीने से डिटॉक्स, पाचन सुधार और त्वचा में ग्लो जैसे कई फायदे मिलते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है? कुछ लोग अगर इसे पीते हैं, तो उन्हें फायदा नहीं बल्कि नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं, किन लोगों को किशमिश का पानी नहीं पीना चाहिए और क्यों।

वजन से परेशान लोग

अगर आप पहले से ही बढ़ते वजन से परेशान हैं या वजन बढ़ाना नहीं चाहते, तो किशमिश का पानी आपके लिए सही नहीं है। इसमें प्राकृतिक शुगर और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन बढ़ा सकती है।

डायरिया या कमजोर पाचन वाले लोग

किशमिश का पानी पाचन क्रिया को तेज करता है। लेकिन जिन लोगों का पाचन कमजोर है या जो डायरिया की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह स्थिति और बिगाड़ सकता है।

किडनी की समस्या से पीड़ित लोग

किशमिश में पोटैशियम और फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। इसलिए किडनी पेशेंट को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

किशमिश का पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, लेकिन लो बीपी वाले लोगों में यह बीपी को और भी कम कर सकता है।

डायबिटीज पेशेंट

किशमिश में नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज और ग्लूकोज) की मात्रा अधिक होती है। डायबिटीज मरीज अगर इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।

यूरिक एसिड के मरीज

किशमिश में प्यूरिन पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा सकता है। इससे जोड़ों में दर्द और गाउट की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।

कम्युनिकेशन स्किल्स में लाना है सुधार, यहां से लें आसान और कारगर टिप्स