90 दिनों तक रोज खाएं एक एवोकैडो, फायदे कर देंगे हैरान

Dec 13, 2023 shreya-tyagi

Source: Freepik

क्या आप जानते हैं, अगर आप लगातार 90 दिनों तक रोजाना कम से कम एक बार भोजन में एक एवोकाडो खाते हैं, तो इसका आपकी सेहत पर कैसा असर पड़ेगा?

दरअसल, साल 2021 में इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन में एवोकाडो को लेकर एक स्टडी की गई। इस दौरान कुछ लोगों को दो समूहों में बांटा गया।

पहले समूह को लगातार 12 हफ्तों तक खाने के साथ रोज एक एवोकाडो दिया गया। वहीं, दूसरे समूह के लोगों को ऐसा भोजन मिला जिसमें लगभग समान सामग्री और समान कैलोरी थी लेकिन उनकी डाइट में एवोकाडो नहीं था।

तय समय बाद देखा गया कि पहले समूह कि जिन महिलाओं ने लगातार 12 हफ्तों तक रोज एक एवोकाडो खाया, उनके पेट के आसपास और शरीर के बाकि अंगों पर मौजूद चर्बी में काफी फर्क था। इसके अलावा एवोकाडो के उनकी सेहत पर और भी कई फायदे देखे गए।

दरअसल, एवोकाडो फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसे में नियमित तौर पर इसके सेवन से पेट से जुड़ी परेशानी खासकर कब्ज से राहत मिलती है।

एवोकाडो में मौजूद फाइबर भूख को शांत कर लंबे समय तक आपको पेट भरे होने का अहसास दिलाता है। ऐसे में आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं, जो संभावित रूप से 90 दिनों तक आपका वजन प्रबंधन करने में असरदार साबित होगा।

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो हार्ट के लिए हेल्दी है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी बना रहता है।

ऐसे में अगर आप लगातार 90 दिनों तक रोज एक एवोकाडो खाते हैं, तो इससे लिपिड प्रोफाइल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे स्वस्थ हृदय प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें