Source: Freepik
Jun 06, 2023Shivani Singh
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि आरंभ होती है। इस साल गुप्त नवरात्रि 19 जून से शुरू हो रही है।
गुप्त नवरात्रि तंत्र साधकों के लिए काफी खास होती है। इस नवरात्रि को गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग नहीं रखते हैं।
आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि 18 जून 2023 को सुबह 10 बजकर 06 बजे से आरंभ होगी, जो 19 जून 2023 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी।
गुप्त नवरात्रि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त- 19 जून 2023 को सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर 07 बजकर 27 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- 19 जून को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट बजे तक
गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां मातंगी, मां कमला की साधना की जाती है।
तंत्र विद्या सीखने वाले साधकों के लिए भी गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। तंत्र साधनाओं को गुप्त तरीके से किया जाता है। इसी के कारण इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें
Horoscope 2023: 12 राशियों के लिए कैसा होगा जून माह, जानिए मासिक राशिफल