अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों 15 फरवरी को बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है।
अनुष्का शर्मा की नॉर्मल डिलीवरी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके डेली रूटीन और डाइट के बारे में:
स्वस्थ आहार से नॉर्मल डिलीवरी के चांसेस काफी हद तक बढ़ सकते हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान अपने डाइट का खास ध्यान रखती थीं। इस दौरान वो पोषक तत्वों से भरपूर आहर लेती थीं।
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान रोज सुबह लहसुन और लौंग की चाय पीती थीं और बच्चे को ठंड से बचाने के लिए थोड़ी देर में गर्म पानी पीती थी।
नॉर्मल डिलीवरी के लिए दवाओं को समय पर लेना बेहद जरूरी होता है। अनुष्का शर्मा भी डॉक्टर द्वारा बताई गई सारी दवाएं समय पर लेती थीं।
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को एक्टिव रखती थीं। इसके जरिए नॉर्मल डिलीवरी के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाते हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस एक्सरसाइज के साथ ही योग भी खूब करती थीं।
अनुष्का शर्मा पर्याप्त नींद लेती थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान 7-9 घंटे की नींद जरूरी होती है।