Jul 27, 2023 Vivek Yadav

Source: Freepik

मानसून में खाएं आंवला, होंगे कई सारे फायदे

मानसून में संक्रमण, कमजोर इम्यूनिटी, पाचन संबंधी समस्याओं के साथ ही कई और बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आंवले के सेवन से ये सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

Source: Freepik

पाचन: मानसून में पाचन से संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आंवले में प्राकृतिक पाचन गुण होते हैं जो अपच, एसिडिटी और सूजन जैसी समस्याओं में असरकारी होते हैं।

Source: Freepik

बालों के लिए: मानसून की नमी बालों को कमजोर कर देती है। आंवले में विटामिन सी के साथ ही कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत करने में मदद करते हैं।

Source: Freepik

इम्युनिटी: विटामिन सी से भरपूर आंवले के सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। जिसके चलते बारिश में होने वाले फ्लू, वायरल और अन्य संक्रमणों से बचने में मदद मिलती है।

Source: Freepik

अस्थमा: मानसून में एलर्जी या अस्थमा से पीड़ित लोगों को सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में एंटी एंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर आंवला श्वसन तंत्र को ठीक से काम करने में मदद कर सकता है।

Source: Freepik

ब्लड शुगर: आंवले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।

Source: Freepik

स्किन: मानसून में स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेट से भरपूर आंवले के सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

Source: Freepik

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें

Eye Flu: आंखों में दर्द, जलन और चुभन से आराम दिलाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे