May 23, 2024

Gautam Buddha के ये 9 उपदेश बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Vivek Yadav

गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, करुणा और शांति से जुड़े उपदेश दिए हैं। अगर उनके उपदेशों को असल जिंदगी में अमल कर लिया जाए तो कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Source: express-archives

एक दीपक से हजारों दीपक जल सकते हैं, फिर भी दीपक की रोशनी कम नहीं होती। इसी तरह किसी की बुराई से आपकी अच्छाई कम नहीं हो सकती है।

मनुष्य को क्रोध की सजा नहीं मिलती, बल्कि क्रोध से सजा मिलती है।

हजारों लड़ाइयों के बाद भी मनुष्य तब तक नहीं जीत सकता, जब तक वह अपने ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर लेता है।

जीवन में अगर शांति और खुशी चाहिए, तो मनुष्य को भूतकाल और भविष्य काल में नहीं उलझना चाहिए।

सूर्य, चंद्रमा और सत्य ये तीन चीजें कभी नहीं छिप सकती।

सत्य की राह पर चलने वाला मनुष्य दो ही गलतियां कर सकता है, या तो पूरा रास्ता तय नहीं करता या फिर शुरुआत ही नहीं करता।

बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। बुराई को प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है।

गुस्सा होने का मतलब जलता हुआ कोयला दूसरे पर फेंकना, जो पहले स्वयं के हाथों को ही जलाता है।

ध्यान यानी मेडिटेशन और निर्मल मन की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

AC के बिना भी ठंडा रहेगा कमरा! बस घर में लगा लें ये 5 पौधे