Jun 13, 2025

प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके

Vivek Yadav

जब भीषण गर्मी पड़ती है तो ऐसे में शरीर को ठंडा रखना जरूरी होता है। वरना लू या फिर स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

यहां कुछ प्राकृतिक तरीके बताए गए हैं जिनकी मदद से शरीर का तापमान कम कर सकते हैं।

नीम

नीम की पत्तियां प्राकृतिक रूप से शरीर को शीतलता प्रदान करती हैं। नीम की पत्तियों को उबालकर पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रह सकता हैं

खूब पानी पिएं

शरीर में जब पानी की कमी होती है तो तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में नियमित रूप से 8-10 गिलास पानी पीएं।

कपड़े

गर्मी के मौसम में ऐसे कपड़े पहने जो हल्का हों या फिर कॉटन के हो।

फल-सब्जियां

शरीर के तापमान को कम करने के लिए गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज, खरबूजा और पालक जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां का सेवन करें। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

एक्सरसाइज

कई ऐसे योग और एक्सरसाइज हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

ठंडी चीजें खाएं

शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए दही, छाछ, और ककड़ी का रायता जैसी ठंडी चीजें खानी चाहिए।

धूप

गर्मी के मौसम में दोपहर की तेज धूप से बचना चाहिए। अगर बाहर जाना है तो छाता का इस्तेमाल करें।

आहार

गर्मी के मौसम में अधिक मसालेदार और तले हुए खाने से दूर रहना चाहिए। इ मौसम में हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए।

Premanand Maharaj: ऐसे लोगों को नहीं मिलता दान करने का पुण्य