Dec 20, 2024
पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वास्तु और फेंग शुई के अनुसार, कुछ पौधों को घर में रखने से किस्मत चमक सकती है और सुख-समृद्धि आ सकती है। बता दें, भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह ही चीनी पद्धति का नाम फेंग शुई है।
Source: pexels
घर में फेंग शुई उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। फेंग का मतलब वायु होता है, जबकि शुई का अर्थ जल होता है। आइए जानते हैं ऐसे 8 पौधों के बारे में, जिन्हें घर में रखने से खुशहाली लाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Source: pexels
बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसकी तेजी से बढ़ती शाखाएं विकास, समृद्धि और सौहार्द का संकेत देती हैं। फेंग शुई के अनुसार, इसे घर में रखना शुभ माना जाता है।
Source: pexels
जेड प्लांट को 'फ्रेंडशिप ट्री' भी कहा जाता है। इसे घर या ऑफिस में रखना धन और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इसकी छोटी और हरी पत्तियां खुशहाली का प्रतीक होती हैं।
Source: pexels
मनी प्लांट को सौभाग्य, धन, और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। मनी प्लांट को फेंग शुई में विशेष महत्व दिया गया है।
Source: pexels
हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से आध्यात्मिक शुद्धता, सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। तुलसी का पौधा घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता लाता है।
Source: pexels
स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने के लिए जाना जाता है। यह हानिकारक तत्वों और एलर्जेंस को एब्जॉर्ब कर घर में नमी बनाए रखता है। यह पौधा स्वास्थ्य और सुखद वातावरण का प्रतीक है।
Source: pexels
रबर प्लांट के गोल पत्ते फेंग शुई में समृद्धि और शुभता का प्रतीक माने जाते हैं। इसे घर में किसी भी स्थान पर रखा जा सकता है। यह पौधा आर्थिक समृद्धि और खुशहाली लाता है।
Source: pexels
पाम का पौधा न केवल घर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि यह पर्यावरण को भी शुद्ध करता है। यह धूल को रोकता है और फेंग शुई एलिमेंट्स को सक्रिय कर सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है।
Source: pexels
पीस लिली को घर में शांति, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला पौधा माना जाता है। यह हवा को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनाता है।
Source: pexels
यदि आप अपने घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाना चाहते हैं, तो इन 8 पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं। ये न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि वातावरण को भी स्वच्छ और सकारात्मक बनाते हैं। फेंग शुई और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा में पौधे लगाने से अधिक लाभ प्राप्त होता है।
Source: pexels
रोटी, दाल, चावल, चिकन, अंडा, दूध: जानिए किस खाने को पचने में लगता है कितना टाइम?