Mar 10, 2025

ये हैं दुनिया के 8 सबसे विशाल स्पाइडर्स, आकार देखकर उड़ जाएंगे होश

Archana Keshri

मकड़ी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। ये छोटे-छोटे जीव अक्सर घर के कोनों में जाले बनाते दिख जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ मकड़े इतने बड़े होते हैं कि उनका आकार डिनर प्लेट जितना हो सकता है?

Source: pexels

ये मकड़ियां अपने विशाल आकार, डरावने रूप और अनोखी विशेषताओं के कारण दुनियाभर में चर्चा का विषय बने रहते हैं। ये सभी अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर मकड़ियां जहरीली नहीं होतीं, लेकिन वे शिकार पकड़ने के लिए अपने मजबूत जबड़ों का उपयोग करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 8 सबसे बड़े मकड़ों के बारे में।

Goliath Birdeater

गोलिएथ बर्डईटर को वजन और आकार के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी माना जाता है। यह दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाती है और इसका वजन लगभग 170 ग्राम तक हो सकता है।

Source: @entomica/instagram

Giant Huntsman Spider

यह मकड़ी अपनी टांगों के फैलाव के कारण सबसे बड़ी मानी जाती है। इसकी टांगों का फैलाव 30 सेमी तक हो सकता है। यह मुख्य रूप से लाओस में पाई जाती है और इसकी चाल बहुत तेज होती है।

Source: Reddit

Brazilian Salmon Pink Birdeater

इस मकड़ी की टांगों का फैलाव 28 सेमी तक हो सकता है। यह ब्राजील में पाई जाती है और इसके शरीर पर गुलाबी रंग के बाल होते हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं।

Source: Reddit

Hercules Baboon Spider

यह अफ्रीका में पाई जाने वाली सबसे बड़ी टारेंटुला प्रजातियों में से एक है। इसकी टांगों का फैलाव लगभग 20.3 सेमी तक हो सकता है। यह मकड़ी काफी दुर्लभ होती है और इसे कम ही देखा जाता है।

Source: pexels

Colombian Giant Redleg Tarantula

Colombian Giant Redleg Tarantula इस मकड़ी की टांगों का फैलाव लगभग 20 सेमी तक हो सकता है। इसका शरीर काले रंग का और पैरों पर लाल बाल होते हैं, जो इसे विशिष्ट पहचान देते हैं।

Source: Happy Forest Store/Facebook

Poecilotheria Rajaei

यह मकड़ी श्रीलंका में पाई जाती है और इसकी टांगों का फैलाव 20 सेमी तक हो सकता है। इसकी त्वचा पर सुंदर और जटिल डिज़ाइन होते हैं। यह पेड़ों पर रहने वाली मकड़ी है।

Source: Live Science

Brazilian Giant Tawny Red Tarantula

ब्राजील में पाई जाने वाली इस मकड़ी की टांगों का फैलाव 23 सेमी तक होता है। इसके शरीर का रंग भूरा-लाल (टॉनी रेड) होता है, जिससे यह बहुत अलग दिखती है।

Source: Reddit

Colombian Blue Bloom Tarantula

इस मकड़ी की टांगों का फैलाव 17.8 सेमी तक हो सकता है। इसकी खासियत इसका चमकीला नीला रंग है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है।

Source: WEBSPINNERS/facebook

डायबिटीज मरीज केले का शेक पिएं या फिर आम का? कौन सा जूस तेजी से शुगर करेगा स्पाइक