Aug 07, 2025

दिमाग को बनाना है क्रिएटिव और तेज? डेली लाइफ में अपना लें ये 7 आदतें

Vivek Yadav

दिमाग को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है। इससे आपको नए आइडियाज और चीजों को सीखने में मदद मिलती है।

दिमाग जितना क्रिएटिव रहेगा उतनी चीजें आसान होंगी। किसी भी चीज को हल करने में समय नहीं लगेगा। इसके साथ ही आपका भविष्य भी संवरेगा।

ये सात आदते हैं जो दिमाग को तेज और क्रिएटिव बनाने में मदद करते हैं।

1. दिन की शुरुआत

हर सुबह 5 से 10 मिनट मेडिटेशन, जर्नलिंग या शांति से बैठने से दिमाग पर काफी असर पड़ता है। मन शांत रहता है तो नए और इनोवेटिव आइडिया के विचार आते हैं।

2- अपने क्षेत्र से हटकर कुछ नया पढ़ें

आप जिस भी फिल्ड में हैं उससे अलग कोई उपन्यास, विज्ञान पर फिर लेख पढ़ने की आदत डालें। यह आपके सोचने के नजरिए में नया बदलाव ला सकता है।

3- डायरी

एक नोटबुक बनाएं जिसमें अपने विचार, ड्राइंग या फिर मन में जो भी सवाल है उसे नोट करें। कई बार अच्छे आइडिया अचानक आते हैं।

4- ब्रेनस्टॉर्मिंग का अभ्यास करें

दिमाग को तेज करने के लिए नियमित रूप से 10 मिनट तक किसी बड़ी या फिर छोटी समस्या पर विचार करें। इससे चीजों को समझने में मदद मिलेगी।

5- क्रिएटिव हॉबी में हिस्सा लें

किसी नए क्रिएटिव हॉबी में हिस्सा लेने से दिमाग पर काफी असर पड़ता है। कई रिसर्च में यह बताया जा चुका है कि पेंटिंग, म्यूजिक या फिर लिखने से दिमाग सक्रिय रहता है।

6. अलग बैकग्राउंड के लोगों से बात करें

ऐसे लोगों से बात करें जिनके विचार, अनुभव और उनकी पृष्ठभूमि आपसे अलग हो। कई बार व्यक्ति पुराने विचारों में उलझा रहता है। इससे आपके नए विचार और आइडिया में मदद मिलेगी।

7. सोने से पहले करें ये काम

दिन के अंत में जब सोने के लिए जाएं तो यह सोचे कि आज आपने क्या अच्छा किया और क्या अच्छा नहीं हुआ। आपकी ये आदत मस्तिष्क को बेहतर तरीके से प्रोसेस करने में मदद करेगी।

रोज अगर एक अनार खाएं तो क्या-क्या फायदे मिलेंगे?