May 30, 2025
गुलकंद गुलाब की पत्तियों से बना मीठा, खुशबूदार मुरब्बा होता है, जो शरीर को ठंडा रखने और कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर होता है। इससे पाचन, स्किन और आंखों की सेहत को भी बहुत फायदा मिलता है।
यह शरीर के अंदर की गर्मी को शांत करता है, जिससे लू, जलन और गर्मी की परेशानियां नहीं होती।
गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह की दुर्गंध, छाले और मसूड़ों की समस्याओं को दूर करते हैं।
गुलकंद फाइबर से भरपूर होता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसका सेवन पाचन में सुधार करता है।
गुलकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C स्किन को अंदर से डिटॉक्स करते हैं और स्किन प्रॉब्लम्स से राहत दिलाते हैं।
गुलकंद शुगर और कार्ब्स से भरपूर होता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है।
गुलकंद का सेवन आंखों को ठंडक देता है। गर्मी में जब आंखों में जलन या रेडनेस होती है, तब यह फायदेमंद साबित होता है।
फंक्शन अटेंड करना है लेकिन पार्लर जाने का टाइम नहीं? 5 मिनट में आसानी से लगा लेंगे ये मेहंदी डिजाइन्स