तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व होते हैं, जिसके सेवन से पाचन, इम्यूनिटी और शुगर समेत कई समस्याओं में फायदा होता है।
तुलसी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है। इससे त्वचा पर निखार आता है और बालों को भी फायदा मिलता है।
तुलसी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में असरदार होती है।
सुबह तुलसी के पत्ते खाने से पाचक तंत्र मजबूत होता है। इससे अपच, गैस और कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।
तुलसी के पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।
बासी मुंह तुलसी के पत्ते खाने से श्वसन तंत्र मजबूत होता है।