Apr 24, 2025

इन 7 कारणों की वजह से करें ब्रोकली का सेवन, संवर जाएगी सेहत

Shahina Noor

ब्रोकली कैसी सब्जी है?

ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। ब्रोकली में विटामिन A,C, K और फोलेट जैसे विटामिन होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम जैसे खनिज भी होते हैं

ब्रोकली के दिल के लिए फायदे

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक ये क्रूसिफेरस सब्जी LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है जिससे दिल हेल्दी रहता है।

पाचन के लिए अमृत है ये सब्जी

ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जी में ग्लूकोसिनोलेट्स सहित डाइटरी फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल माइक्रोब्स द्वारा मेटाबोलाइट होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

ब्रोकोली में विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, जिंक और कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

सूजन होती है कंट्रोल

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ब्रोकली का सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है।

ब्रेन की हेल्थ में होता है सुधार

ब्रोकली का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार होता है। यह विटामिन सी, ई और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होती है जो मस्तिष्क कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है।

पाचन के लिए अमृत है ये सब्जी

ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जी में ग्लूकोसिनोलेट्स सहित डाइटरी फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल माइक्रोब्स द्वारा मेटाबोलाइट होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

कैल्शियम से भरपूर ये सब्जी हड्डियों को मजबूत करती है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर