Mar 16, 2026

सिर्फ रोज 10,000 कदम चलना बदल सकता है आपकी सेहत, मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Archana Keshri

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए लोग जिम, डाइट और महंगे फिटनेस प्रोग्राम अपनाते हैं। लेकिन एक बेहद आसान और प्राकृतिक तरीका भी है जो शरीर और दिमाग दोनों के लिए चमत्कार कर सकता है- रोजाना 10,000 कदम चलना।

यह सरल एक्सरसाइज आपके शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं कि रोज 10,000 कदम चलने से शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है

नियमित रूप से 10,000 कदम चलने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। इससे हृदय पर दबाव कम पड़ता है और धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर संतुलित होने लगता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि लगातार चलने से कुछ ही हफ्तों में ब्लड प्रेशर में सुधार देखा जा सकता है।

Source: pexels

क्रिएटिविटी बढ़ती है

चलते समय दिमाग अधिक सक्रिय हो जाता है। रिसर्च के अनुसार, वॉक करने से क्रिएटिविटी लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। यही कारण है कि कई लोग नई आइडिया या समाधान खोजने के लिए टहलना पसंद करते हैं।

Source: pexels

मेटाबॉलिज्म लंबे समय तक सक्रिय रहता है

रोजाना वॉक करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसका असर यह होता है कि शरीर कैलोरी को बेहतर तरीके से बर्न करता है और वॉक खत्म होने के बाद भी कई घंटों तक मेटाबॉलिज्म सक्रिय बना रहता है।

Source: pexels

कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है

रोजाना 10,000 कदम चलने से दिल की बीमारी, डायबिटीज, मोटापा और कुछ प्रकार के कैंसर समेत लगभग 40 तरह की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। नियमित वॉक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और शरीर को स्वस्थ रखती है।

Source: pexels

नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है

अगर आपको नींद आने में परेशानी होती है, तो रोजाना वॉक करना एक आसान उपाय हो सकता है। नियमित चलने से शरीर थकान को सही तरीके से रिलीज करता है और रात में गहरी और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

Source: pexels

जोड़ों को मिलता है मजबूती

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा चलने से जोड़ों पर असर पड़ता है, लेकिन सच इसके उलट है। नियमित वॉक से जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज मजबूत होते हैं, जिससे घुटनों और जोड़ों की सेहत बेहतर रहती है।

Source: pexels

चिंता और तनाव कम होता है

चलने की लयबद्ध गति दिमाग को शांत करती है। यह नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद करती है और चिंता व तनाव को कम करती है। इसलिए रोजाना टहलना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Source: pexels

क्या सुबह 10 बजे से पहले ऑफिस जाना शरीर के लिए है ‘टॉर्चर’, जानिए एक्सपर्ट की राय