ज्यादा नींद लेने के 5 साइड इफेक्ट्स 

Image - Pexel

जैसे कम सोने से स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान होता है, उसी तरह जरूरत से ज्यादा सोना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ज्यादा नींद लेने से कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं -

Video - Pexel

ज्यादा सोने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। मोटापा अपने आप में बुरी चीज है और कई बीमारियों की जड़ भी है। रोज एक ही समय पर सोना और जागना चाहिए।

Image - Pexel

ज्यादा सोने से डायबिटीज होने की संभावना भी रहती है। इसकी वजह है - फिजिकल एक्टिविटीज की कमी।

Video - Pexel

ज्यादा सोने से दिल संबंधी बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं 9 से 11 घंटे तक सोती हैं, उनमें दिल की बीमारियां होने की संभावना 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

Image - Pexel

ज्यादा सोने से पीठ में दर्द होने की समस्या भी पैदा हो जाती है। ये परेशानी उन लोगों को ज्यादा होती है जो घंटों कम्प्यूटर पर काम करते हैं और इसके बाद देर तक सोते हैं।

Video - Pexel

ज्यादा सोने से डिप्रेशन होने की संभावना भी रहती है। क्योंकि इससे उत्साह की कमी हो जाती है और पॉजिटिविटी कमती है। इसलिए कभी भी ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

Video - Pexel

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Pexel