हार्ट अटैक से पहले शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, समय रहते कर लें पहचान

Dec 17, 2023 shreya-tyagi

Source: Freepik

दिल हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। हालांकि, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते कम उम्र में ही लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

यही वजह है कि बीते कुछ समय से दुनियाभर में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

राहत की बात यह है कि दिल का दौरा पड़ने से पहले शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं, जिन्हें समय रहते पहचानकर, सही इलाज के साथ इस खतरे को टाला जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं।

हार्ट अटैक का सबसे प्राथमिक लक्षण है, सीने में दर्द होना। इसे एंजाइना पेन कहा जाता है, जो तब होता है जब हृदय की मांसपेशी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इस तरह की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

अगर भरपूर नींद लेने के बाद भी आपको रोजमर्रा के कामों को करने में अधिक थकान होती है, तो इसपर एक बार हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें। जब हार्ट ब्लॉकेज होती है, तो आपको गंभीर थकान से गुजरना पड़ सकता है।

दिल का दौरा पड़ने से पहले कई बार शरीर के बाईं ओर दर्द होता है, जो धीरे-धीरे फैलने लगता है। ये दर्द सीने से शुरू होता है और बाहर की ओर बढ़ जाता है। इस लक्षण को पहचानकर भी समय रहते जांच करा लेना जरूरी है।

बिना वजह गले या जबड़े में दर्द होना भी हार्ट संबंधित समस्या हो सकती है। इसे लेकर भी हमेशा सतर्क रहें।

इन सब के अलावा बिना किसी वजह के अधिक पसीना आना या चिपचिपा पसीना आना भी खतरे की घंटी हो सकता है। इसे सामान्य समझने की गलती बिल्कुल न करें। ऐसी सिचुएशन में बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें