घर में कपूर जलाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 कमाल के फायदे

Dec 20, 2023 shreya-tyagi

(Source: Freepik)

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाकर आरती करना बेहद शुभ माना जाता है।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि घर में कपूर जलाने से आपकी सेहत को भी कई तरह से फायदे मिल सकते हैं? यहां हम आपको कपूर के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बता रहे हैं।

कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसे जलाने से निकलने वाला धुआं घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है।

कपूर जलाने से निकलने वाला धुआं बंद नाक खोलने में मदद करता है। इसमें डिकॉन्गेस्टिव गुण पाया जाता है, जो गले से लेकर फेफड़े तक होने वाली सूजन को कम करता है। ऐसे में ये खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कपूर जलाने पर इससे निकलने वाली तेज खुशबू मानसिक शांति प्रदान कर स्ट्रेस को दूर रखती है। साथ ही ये आपके मूड को भी बेहतर बनाती है।

कपूर की तेज गंध घर से मच्छर, मक्खी, चींटी जैसे कीड़ों को दूर रखती है।

इन सब के अलावा कपूर लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।  इससे नींद में सुधार आता है।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें