Mar 16, 2024

कई दिनों से साफ नहीं हुआ है पेट? इन 5 फलों से जल्द मिलेगी राहत

Shreya Tyagi

कब्ज आज के समय में एक आम और तेजी से बढ़ती समस्या बन गया है। खानपान में गड़बड़ी के कारण आज हर उम्र के लोग पेट साफ न होने से परेशान हैं।

Source: freepik

दरअसल, समय की कमी और दिन का ज्यादातर समय घर से बाहर बिताने के चलते लोग बाजार में मिलने वाला अनहेल्दी खाना ज्यादा खाने लगे हैं, जिसका सीधा असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। ऐसा खाना जल्दी पच नहीं पाता है जिसके चलते लोगों को कब्ज की परेशानी घेर लेती है।

Source: freepik

अगर आप भी इस तरह की स्थिति से जूझ रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Source: freepik

पेट साफ न होने की स्थिति में केला खाएं। केले में प्रीबायोटिक फाइबर होता है जो लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। ये बैक्टीरिया पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है और आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।

Source: freepik

कीवी में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर दोनों ही पाए जाते हैं। फाइबर बाउल मूवमेंट को बेहतर कर मल में मात्रा को जोड़ता है, जिससे इसे त्यागना आसान हो जाता है और आपको कब्ज से राहत मिलती है।

Source: freepik

ग्रेपफ्रूट यानी चकोतरा में विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और शरीर से टॉक्सिक निकालने में कारगर हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर भी पाचन के लिए फायदेमंद है।

Source: freepik

कब्ज या खराब पाचन से परेशान रहने वाले लोगों के लिए नियमित तौर पर 100 ग्राम गोजी बेरीज का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन बेरीज में मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, इससे मल त्यागने में आसानी होती है और इस तरह आपको कब्ज की परेशानी में राहत मिलती है।

Source: freepik

इन सब से अलग स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है और लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास में सहायता करता है। इसमें पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती हैं, जो विविध आंत माइक्रोबायोटा की संख्या बढ़ाकर आपको फायदा पहुंचा सकती हैं।

Source: freepik

रोज खाएं मुट्ठीभर मखाना, कई गंभीर परेशानियों से एक साथ मिल जाएगा छुटकारा