सर्दी में बॉडी को गर्म रखेंगे ये 5 फूड, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

Dec 19, 2023 shreya-tyagi

Source: Freepik

दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है, इसके साथ ही हवाओं में ठंडक का अहसास भी अधिक बढ़ने लगता है।

जनवरी आते-आते कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। वहीं, ठंड के मौसम में सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है।

ठंड बढ़ने पर न केवल आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं, बल्कि तापमान में गिरावट होने पर शरीर का मेटाबोलिज्म भी स्लो हो जाता है, जिससे आपको पाचन और पेट से जुड़ी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे खास फूड्स बता रहे हैं, जो ठंड के मौसम में आपकी बॉडी को गर्म रखने में मददगार हो सकते हैं।

शकरकंद में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सर्दी के मौसम में बॉडी में गरमाहट पैदा करने के साथ-साथ सेहत को और भी कई फायदे पहुंचाती है। ऐसे में आप भुने हुए शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन्स और मिनिरल्स से भरपूर वेजिटेबल सूप शरीर को गर्म रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप अलग-अलग सब्जियों की मदद से सूप तैयार कर इसका सेवन कर सकते हैं।

ठंड में खासतौर पर नट्स और सीड्स का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपका पाचन सही नहीं रहता है, तो आप मेवो को पानी में भिगोकर खाएं। इससे ये बेहतर तरीके से डाइजेस्ट होते हैं।

शहद को सर्दी के मौसम में अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। खासकर खांसी और जुकाम से परेशान लोगों के लिए शहद खाना फायदेमंद माना जाता है।

देसी घी भी सर्दी में बॉडी की हिफाजत करने में मददगार हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, देसी घी जल्दी पच जाता है। साथ ही ये आपके शरीर को सर्दी में गर्म भी रखता है।