आंतों में कड़ा मल चिपका देंगे ये 5 फूड, कब्ज से जीना हो जाएगा दुभर

Sep 11, 2023 shreya-tyagi

Source: Pexels

कब्ज पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसके चलते व्यक्ति की रातों की नींद उड़ जाती है।

कब्ज में व्यक्ति का पेट हमेशा भारी रहता है, उन्हें मल त्याग करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, साथ ही पेट में तेज दर्द भी परेशान करता है।

इसी कड़ी में यहां हम 5 ऐसे फूड बता रहे हैं, जिनका सेवन इस तरह की परेशानी का कारण बनता है।

अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन कब्ज का कारण बन सकता है। कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है, जिससे कब्ज की समस्या पहले से ज्यादा हो जाती है।

बच्चों में गाय का दूध कॉन्स्टिपेशन के खतरे को अधिक बढ़ा सकता है। इसे पीने से उन्हें मल त्याग करने में परेशानी के साथ-साथ पेट में गैस और दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

जीरा का सेवन भी कब्ज की समस्या को अधिक बढ़ा सकता है। पेट में जाने के बाद जीरा नमी को सोखता है, जिससे कब्ज होने का खतरा बढ़ जाता है।

रेड मीट का अधिक सेवन आपके आंतों में मल को एक जगह इकट्ठा करने लगता है। इससे कब्ज का खतरा बना रहता है।

कच्चा केला भी इस परेशानी को और बढ़ा सकता है। कच्चे केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जिसे पचाना शरीर के लिए कठिन हो जाता है।

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें