खाली पेट खाएं शहद और लहसुन, सेहत को जबरदस्त फायदे पहुंचाता है ये कॉम्बिनेशन

Dec 26, 2023 shreya-tyagi

(Source: Freepik)

शहद और लहसुन, इन दोनों चीजों का सेवन सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद और लहसुन को एक साथ खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ को सुधारने का काम करता है। आइए जानते हैं किस तरह ये फायदेमंद है-

शहद और लहसुन दोनों ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार हैं। ऐसे में ये आपके वजन को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

लहसुन और शहद दोनों की ही तासीर गर्म होती है। ऐसे में ठंड के मौसम में इनका सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है और आप सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से दूर रहते हैं।

लहसुन और शहद में कई ऐसे पोषक तत्त्व पाए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

खाली पेट लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

इन सब के अलावा लहसुन और शहद का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर हाई बीपी से पीड़ित लोगों को इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है।