Dec 23, 2023 shreya-tyagi
(Source: Freepik)
अखरोट का सेवन हमारी बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स खासकर ठंड के मौसम में अखरोट को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं।
हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए आप इन्हें कच्चा खाने की बजाय भिगोकर खाएं। यहां हम आपको भीगे हुए अखोट खाने के 5 गजब के फायदे बता रहे हैं।
दरअसल, कच्चे अखरोट खाने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, भिगोकर खाने पर पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट पैदा करने वाले एंजाइम बेअसर हो जाते हैं। ऐसे में खासकर कमजोर पेट वाले लोगों को अखरोट भिगोकर खाने चाहिए।
भीगे हुए अखरोट खाने पर नींद बेहतर होने में मदद मिलती है।
भीगे अखरोट इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार हैं।
भीगे हुए अखरोट में कैल्शियम और अल्फा-लिनोलेनिक की मात्रा अधिक बढ़ जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इन सब के अलावा भीगे हुए अखरोट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, ऐसे में इसे खाने से वेट मैनेजमेंट बेहतर तरह से हो सकता है।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें