मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 10 बालकनी फ्रेंडली फूल, खुशबू से महक उठेगी आपकी गैलरी

Jul 02, 2025, 05:19 PM
Photo Credit : ( Pexels )

मानसून का मौसम हरियाली, ठंडी हवाओं और ताजगी का पैगाम लेकर आता है। ऐसे में अपने घर की बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना न सिर्फ वातावरण को खुशनुमा बना देता है, बल्कि मन को भी सुकून देता है।

Photo Credit : ( Pexels )

अगर आप भी मानसून में अपनी बालकनी को एक खूबसूरत फूलों के बाग में बदलना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे हैं 10 ऐसे फूल जो खासतौर पर इस मौसम के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

Photo Credit : ( Pexels )

पैंसी (Pansy)

ठंडे मौसम में खिलने वाला यह फूल मानसून के दौरान खासा फूले-फले रहता है। बैंगनी, पीले, नीले और सफेद रंगों में मिलने वाला पैंसी फूल आपकी बालकनी को जादुई बना सकता है। इसे नियमित पानी और अच्छी तरह से निकास वाली मिट्टी की ज़रूरत होती है।

Photo Credit : ( Pexels )

पैच्यूनिया (Petunia)

पैच्यूनिया बहुरंगी और आकर्षक फूल होता है जो मानसून में बेहद सुंदरता से खिलता है। यह गुलाबी, लाल, सफेद और बैंगनी जैसे रंगों में पाया जाता है। इसे धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी चाहिए।

Photo Credit : ( Pexels )

लिली (Lily)

लिली के बड़े और सुगंधित फूल इसे खास बनाते हैं। यह फूल सुंदरता और शांति का प्रतीक होता है। मानसून में लिली की देखभाल आसान होती है, बस इसे हल्की धूप और नमी वाली मिट्टी मिलनी चाहिए।

Photo Credit : ( Pexels )

बेगोनिया (Begonia)

बेगोनिया इंडोर और आउटडोर दोनों जगह लगाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके पत्ते और फूल दोनों ही सजावटी होते हैं। यह कम देखभाल में भी अच्छे से बढ़ता है।

Photo Credit : ( Pexels )

डहेलिया (Dahlia)

डहेलिया फूल विभिन्न रंगों, आकारों और डिज़ाइनों में मिलते हैं। मानसून में इसकी देखभाल के लिए मिट्टी में थोड़ी रेत मिलाकर ड्रेनेज अच्छा बनाना ज़रूरी है, जिससे इसकी जड़ें सड़ें नहीं।

Photo Credit : ( Pexels )

गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल का पौधा मानसून में तेजी से बढ़ता है और सुंदर लाल, पीले, नारंगी फूलों से लदा रहता है। इसकी नियमित कटाई और पीली पत्तियों को हटाना पौधे को स्वस्थ बनाए रखता है।

Photo Credit : ( Pexels )

गेंदा (Marigold)

गेंदा फूल मानसून गार्डन का सुपरस्टार है। इसकी तेज़ नारंगी और पीली रंगत किसी भी जगह को रौशन कर देती है। यह कम देखभाल में जल्दी बढ़ता है और कीट भी दूर रखता है।

Photo Credit : ( Pexels )

ज़िनिया (Zinnia)

ज़िनिया के फूलों में गहराई से रंग भरे होते हैं और ये बहुत आसानी से उगाए जा सकते हैं। यह गुलाबी, लाल, सफेद, पीले और नारंगी रंगों में उपलब्ध है, और बालकनी को आकर्षक रूप देता है।

Photo Credit : ( Pexels )

जेरेनियम (Geranium)

जेरेनियम फूलों का रंग संयोजन काफी जीवंत होता है। यह लाल, गुलाबी, सफेद और बैंगनी रंगों में मिलता है और बालकनी या खिड़की के किनारों को बेहद सुंदर बना देता है।

Photo Credit : ( Pexels )

साल्विया (Salvia)

सुगंधित और रंगीन साल्विया फूल मानसून में खिलते हैं। यह फूल न केवल दिखने में आकर्षक होता है, बल्कि इसकी खुशबू भी माहौल को ताजगी से भर देती है।

Photo Credit : ( Pexels )