Aug 13, 2025

किसने किया था तिरंगा का डिजाइन? यहां जानें रोचक बातें

Vivek Yadav

भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी जिसके बाद से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र ध्वज फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि तिरंगा को किसने डिजाइन किया था। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ रोचक बातें:

1- किसने किया था डिजाइन

जिस तिरंगे को हम फहराते हैं उसे आंध्र प्रदेश के एक शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था।

2- कब बना राष्ट्रीय ध्वज

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में भारतीय ध्वज को आधिकारिक राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया था।

3- तिरंगे के तीन रंगों का अर्थ

तिरंगे के सबसे ऊपर की पट्टी केसरिया रंग की होती है जिसका शक्ति का प्रतीक है। बीच में सफेद रंग है जो शांति का प्रतीक है और अंत में हरा रंग उर्वरता, वृद्धि, भूमि और पवित्रता का प्रतीक है।

4- अशोक चक्र का मतलब

तिरंगे के बीच में 24 तीलियों वाला नीला रंग का अशोक चक्र जीवन के चक्र का प्रतिनिधित्व करने वाले धर्म के नियमों का प्रतीक है।

5- चौड़ाई और लंबाई

तिरंगे की चौड़ाई से लंबाई का अनुपात 2:3 होना चाहिए। इसके अलावा तीनों पट्टियां लंबाई और चौड़ाई में बराबर होनी चाहिए।

‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च