दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई और मौसम विभाग का अनुमान है कि देर शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम कार्यालय के अनुसार रात में नगर में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बुधवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में स्थित कनॉट प्लेस सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई
बूंदाबांदी से दिल्ली में कोहरे की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। यहां आज न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह 6.30 बजे जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई और क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा।
इस बीच मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।