Apr 23, 2024

मिथुन चक्रवर्ती समेत इन दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Archana Keshri

राष्ट्रपति भवन में 22 अप्रैल की शाम को पद्म सम्मान दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई दिग्गज हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

Source: pti

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Source: pti

राष्ट्रपति ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Source: pti

जानी-मानी भारतीय भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य की मशहूर डांसर  पद्मा सुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Source: pti

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण प्रदान किया।

Source: pti

सिंगर उषा उथुप को भी राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

Source: pti

बता दें, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री- में प्रदान किया जाता है।

Source: pti

ये पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

Source: pti

भारत में एक नहीं बल्कि मौजूद है तीन लखनऊ, जानिए कहां हैं ये जगहें?