Apr 22, 2024

भारत में एक नहीं बल्कि मौजूद है तीन लखनऊ, जानिए कहां हैं ये जगहें?

Archana Keshri

आपने उत्तर प्रदेश की राजधानी यानी लखनऊ के बारे में तो पढ़ा और सुना ही होगा। नवाबों का शहर कहा जाने वाला यह शहर इतिहास के पन्नों में कई कहानियों के साथ दर्ज है।

Source: pexels

यहां के रहन-सहन, खान-पान, भाषा, इमारतें, पहनावे आदि में राजसी जीवन की झलक दिखाई देती है। क्योंकि इस शहर पर कई वर्षों तक नवाबों का शासन रहा है।

Source: pexels

यह शहर अपनी संस्कृति और समृद्ध इतिहास वाले ऐतिहासिक स्थलों और कई नावाबी खानपान के लिए प्रसिद्ध है, जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Source: pexels

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ उत्तर प्रदेश के अलावा एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में भी मौजूद है?

Source: pexels

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी लखनऊ मौजूद है, जो कि एक गांव के रूप में जाना जाता है।

Source: pexels

यह लखनऊ उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर तहसील में स्थित है जो 120.5 हेक्टेयर में फैला हुआ है। रुद्रपुर से इस गांव की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है।

Source: pexels

वहीं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक स्थान को लखनऊ के नाम से जाना जाता है, जो मायाबंदर तहसील में स्थित है।

Source: pexels

आपको यह जानकर हैरानी होगी की भारत के अलावा दुनियाभर में लखनऊ के लगभग 8 हमनाम जगहें और हैं। ये शहर वेस्ट वर्जीनिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड और कनाडा में स्थित हैं।

Source: pexels

ताज महल में लाइटें क्यों नहीं लगाई जातीं? जानिए इसके पीछे की वजह