भारत के एक ऐसे पूर्व प्रधानमंत्री हैं जिनकी लव स्टोरी बेहद ही फिल्मी रही है। उन्होंने अपने दिल की बात नैपकिन पर लिख कर शेयर की थी। आइए जानते हैं ये कौन हैं?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जो पहली ही मुलाकात में सोनिया गांधी को दिल दे बैठे थे।
ये बात साल 1965 की है जब दोनों ब्रिटेन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। राजीव गांधी उन दिनों सेंट एंड्रयू रोड पर स्थित एक ग्रीक रेस्टोरेंट खूब जाते थे।
इस रेस्टोरेंट का नाम था वार्सिटी जिसके मालिक चार्ल्स एंटोनी थे और वो राजीव गांधी के काफी अच्छे दोस्त थे।
एक दिन सोनिया गांधी इस रेस्टोरेंट में इटालियन फूड खाने पहुंची। इत्तेफाक से उसी समय राजीव गांधी भी वहां लंच करने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही सोनिया गांधी को देखा वो उनपर अपना दिल हार बैठे।
इसके बाद राजीव गांधी ने एक नैपकिन पर सोनिया गांधी के लिए कविता लिखी। उन्होंने अपने दोस्त और रेस्टोरेंट के मालिक चार्ल्स की मदद से एक वाइन की बोतल के साथ कविता लिखी नैपकिन को सोनिया गांधी तक पहुंचाया।
सोनिया गांधी को भी पहली नजर में राजीव गांधी पसंद आ गए थे। हालांकि, तब सोनिया गांधी को पता नहीं था कि राजीव गांधी भारत के सबसे बड़े राजनीतिक गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
वहीं, सोनिया गांधी के पिता दोनों के इस रिश्ते से खुश नहीं थे। शादी से पहले उन्होंने शर्त रखी थी कि दोनों एक साल तक एक दूसरे से नहीं मिलेंगे उसके बाद ही वो कोई फैसला लेंगे।