Mar 17, 2024

नहीं जानते होंगे ताजमहल का असली नाम, बड़े इतिहासकार भी नहीं दे पाएंगे जवाब

Archana Keshri

मोहब्बत की निशानी ताजमहल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। ताजमहल विश्व धरोहर स्थल के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त है।

Source: pexels

ताजमहल भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे शाहजहां ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज की याद में आगरा शहर में बनवाया था।

Source: pexels

ताजमहल के अंदर मुमताज की कब्र है। वहीं शाहजहां की मृत्यु के बाद उन्हें उनकी बेगम के बराबर में दफनाया गया है।

Source: pexels

ताजमहल के निर्माण में 22 साल लगे थे। इसका निर्माण 1631 में शुरू हुआ था जो 1653 में पूरा हुआ। इसको बनाने में 20,000 से ज्यादा मजदूर लगे थे।

Source: pexels

ताजमहल के निर्माण में लाल पत्थर, सफेद मार्बल, पीतल, सोना, नीलम, मोती, मकरानी पत्थर और अन्य रत्नों का इस्तेमाल किया गया है।

Source: pexels

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल कही जाने वाली इस इमारत का नाम पहले कुछ और था। मगर शाहजहां ने बाद में इसका नाम बदल दिया।

Source: pexels

जब मुमताज को कब्र में दफनाया गया था, तब मुगल सम्राट शाहजहां ने इस इमारत का नाम 'रऊजा-ए-मुनव्वरा' रखा था। इसका हिंदी में मतलब जगमगाता हुआ मकबरा है।

Source: pexels

हालांकि, कुछ समय बाद शाहजहां ने अपनी बेगम को श्रद्धांजलि देने के लिए इसका नाम बदलकर ताजमहल रख दिया।

Source: pexels

भारत के वो नेता जिन्होंने 11 बार जीता था लोकसभा चुनाव